Posts

Showing posts from June, 2019

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर जताया शोक तो ट्रोलर्स को आया गुस्सा, कहा- बहुत देर से जागीं

Image
अलीगढ़ के टप्पल इलाके में दो साल की बच्ची की नृशंस हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया।ट्विंकल 30 मई को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 2 जून को बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसे कुत्तों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। परिजनों ने बच्ची की रेप के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स में भी गुस्सा देखा गया। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया। कई लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। घटना के कई दिन बीतने के बाद अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी रोष जताया है जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। क्या लिखा स्वरा ने?  स्वरा ने ट्विटर पर लिखा-रशिया से ब्रेक के बाद लौटी हूं, सोशल मीडिया से भी ब्रेक लिया हुआ था! अलीगढ़ में दो साल की ट्विंकल शर्मा की हत्या बेहद शर्मनाक है, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसा घिनौना काम दोबारा न हो। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। ट्रोलर्स ने लिखा-बहुत देर से जागीं:  स्वरा के इस ट्वीट के बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। लोगों ने इतना लेट रिएक्ट करने की वजह से उनकी जमकर क्लास लगाई। ...

एक्ट्रेस नहीं साइंटिस्ट बनना चाहती थीं दिशा पाटनी, 17 साल की उम्र में कराया था पहला फोटोशूट

Image
हाल ही में फिल्म भारत में नजर आईं दिशा पाटनी आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रही हैं। उत्तरप्रदेश के बरेली में जन्मीं दिशा पढ़ने में तेज थीं। वे साइंटिस्ट बनने का सपना देखती थीं। लेकिन 2011 में लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। लखनऊ में कॉलेज के दौरान फेयरवेल पार्टी में दिशा को मिस कॉलेज चुना गया। इसके बाद उन्होंने मिस लखनऊ कॉम्पिटीशन में पार्टिसिपेट किया। मिस लखनऊ बनने के बाद दिशा पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रहीं। 2013 में उन्होंने फेमिना मिस इंदौर कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया। इसमें वे फर्स्ट रनर अप रहीं। तेलुगु फिल्म से किया डेब्यू:  एक्ट्रेस नहीं साइंटिस्ट बनने का सपना देखने वाली दिशा मॉडलिंग में आगे बढ़ती गईं तो उन्हें ऐड में भी काम मिलने लगा।17 साल की उम्र में उन्होंने पहला फोटोशूट कराया था जिसमें वह काफी अलग नजर आईं थीं। 2015 में दिशा कैडबरी डेयरी मिल्क के एक ऐड में नजर आईं। इसी साल उन्होंने एक मोबाइल कंपनी के ऐड में भी काम किया। इसी के बाद तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने उन्हें मूवी लोफर के लिए कास्ट कि...

जावेद अख्तर ने कहा-दोषियों को मौत की सजा देने से कुछ नहीं होता

Image
उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि कुछ लोग इस फैसले से नाखुश हैं, क्योंकि उनको लगता है कि इस अपराध के लिए दोषियों को मौत की सजा देनी चाहिए थी। सच बताऊं तो मौत की सजा अपराध कम नहीं करती, क्योंकि जहां पर भी कैपिटल पनिशमेंट को बंद कर दिया है वहां अपराध कम नहीं हुआ, बल्कि ज्यादा ही हुआ है। तो मैं यह नहीं कह पाऊंगा कि इन अपराधियों को मौत की सजा देना चाहिए या नहीं।’  जावेद ने यह भी कहा कि उम्र कैद की सजा पाने वालों को पूरा जीवन जेल में ही रखने का नियम बनाना पड़ेगा। पहले भी दे चुके विवादित बयान:  इससे पहले पिछले महीने जावेद अख्तर एक विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में आए थे। उन्होंने भोपाल में कहा था- "बुर्के के बारे में मुझे जानकारी कम है। अपने घर में भी मैंने बुर्के का चलन नहीं देखा। श्रीलंका में जो प्रतिबंध लगाया गया है, वह भी चेहरे को ढंकने को लेकर है। मुझे बुर्के पर प्रतिबंध से कोई आपत्ति नहीं, लेकिन सरकार घोषणा करे कि राजस्थान में कोई महिला घूंघट नहीं डालेगी।"इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था जिसकी उन्हें सफाई भी देनी पड़ गई थी।

अनुपम खेर ने कहा- स्कूल में हकलाने के कारण अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं कर पाया था प्रपोज

Image
इस वीकेंड अनुपम खेर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में ईशा गुप्ता के साथ नजर आएंगे। यहां अनुपम खेर अपनी लाइफ की कुछ दिलचस्प बातों का भी खुलासा करते नजर आएंगे। उन्होंने इस शो पर बताया कि हकलाने की अपनी कमजोरी को ताकत में कैसे बदल दिया।  लड़की को नहीं कर पाए प्रपोज:  उन्होंने बताया कि बचपन की चोट के कारण(उनके मुंह में पत्थर से चोट लग गई थी) वह अक्षर ‘क’ का उच्चारण नहीं कर पाते थे, बल्कि इसके बजाय ‘त’ का उच्चारण करते थे। वह आगे बोले-मैं हिंदी मीडियम स्कूल का हूं और उन दिनों में एक अंग्रेजी माध्यम की स्कूल की लड़की को प्रपोज करना एक हिंदी मीडियम स्कूल के लड़के के लिए कठिन काम माना जाता था। ऐसी स्थिति में मुझे ‘कविता कपूर’ नाम की एक अंग्रेजी मीडियम की स्कूली लड़की से प्यार हो गया। हालांकि, जब मैं अपनी भावनाओं को कबूल करने वाला था, उसने मुझे धाराप्रवाह कहने के लिए चुनौती दी, ‘कविता कपूर आई लव यू’ जो लगभग असंभव था। मैं उसके नाम के प्रारंभिक अक्षर ‘क’ का उच्चारण करने में सक्षम नहीं था। दुर्भाग्य से, मैं इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाया और अंत में यह कह...