अनुपम खेर ने कहा- स्कूल में हकलाने के कारण अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं कर पाया था प्रपोज

इस वीकेंड अनुपम खेर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में ईशा गुप्ता के साथ नजर आएंगे। यहां अनुपम खेर अपनी लाइफ की कुछ दिलचस्प बातों का भी खुलासा करते नजर आएंगे। उन्होंने इस शो पर बताया कि हकलाने की अपनी कमजोरी को ताकत में कैसे बदल दिया। 
लड़की को नहीं कर पाए प्रपोज: उन्होंने बताया कि बचपन की चोट के कारण(उनके मुंह में पत्थर से चोट लग गई थी) वह अक्षर ‘क’ का उच्चारण नहीं कर पाते थे, बल्कि इसके बजाय ‘त’ का उच्चारण करते थे। वह आगे बोले-मैं हिंदी मीडियम स्कूल का हूं और उन दिनों में एक अंग्रेजी माध्यम की स्कूल की लड़की को प्रपोज करना एक हिंदी मीडियम स्कूल के लड़के के लिए कठिन काम माना जाता था।

ऐसी स्थिति में मुझे ‘कविता कपूर’ नाम की एक अंग्रेजी मीडियम की स्कूली लड़की से प्यार हो गया। हालांकि, जब मैं अपनी भावनाओं को कबूल करने वाला था, उसने मुझे धाराप्रवाह कहने के लिए चुनौती दी, ‘कविता कपूर आई लव यू’ जो लगभग असंभव था। मैं उसके नाम के प्रारंभिक अक्षर ‘क’ का उच्चारण करने में सक्षम नहीं था। दुर्भाग्य से, मैं इस चुनौती को पूरा नहीं कर पाया और अंत में यह कह दिया कि, ‘तपिता तपूर ने मुझे तुमसे प्यार नहीं’।”
स्पीच थेरेपी से हुआ फायदा: अनुपम ने बताया कि मार्बल स्पीच थेरेपी के साथ आखिरकार वह 3 साल बाद हकलाने की अपनी कमजोरी पर काबू पाने में सक्षम हुए। शो में आगे उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अपनी खराब अंग्रेजी के कारण, वह अपने बचपन के क्रश को प्रभावित नहीं कर सके। 

Comments