जावेद अख्तर ने कहा-दोषियों को मौत की सजा देने से कुछ नहीं होता

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि कुछ लोग इस फैसले से नाखुश हैं, क्योंकि उनको लगता है कि इस अपराध के लिए दोषियों को मौत की सजा देनी चाहिए थी। सच बताऊं तो मौत की सजा अपराध कम नहीं करती, क्योंकि जहां पर भी कैपिटल पनिशमेंट को बंद कर दिया है वहां अपराध कम नहीं हुआ, बल्कि ज्यादा ही हुआ है। तो मैं यह नहीं कह पाऊंगा कि इन अपराधियों को मौत की सजा देना चाहिए या नहीं।’  जावेद ने यह भी कहा कि उम्र कैद की सजा पाने वालों को पूरा जीवन जेल में ही रखने का नियम बनाना पड़ेगा।
पहले भी दे चुके विवादित बयान: इससे पहले पिछले महीने जावेद अख्तर एक विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में आए थे। उन्होंने भोपाल में कहा था- "बुर्के के बारे में मुझे जानकारी कम है। अपने घर में भी मैंने बुर्के का चलन नहीं देखा। श्रीलंका में जो प्रतिबंध लगाया गया है, वह भी चेहरे को ढंकने को लेकर है। मुझे बुर्के पर प्रतिबंध से कोई आपत्ति नहीं, लेकिन सरकार घोषणा करे कि राजस्थान में कोई महिला घूंघट नहीं डालेगी।"इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था जिसकी उन्हें सफाई भी देनी पड़ गई थी।

Comments